उत्तराखंड सरकार अपने राज्य के नागरिको के लिए समय समय पर कई योजनायें चलाती रहती है जिससे राज्य के नागरिको को लाभ मिल सके।

जैसा कि आप जानते है कि उत्तराखंड में काफी सरे वन और जंगल है और ऐसे नागरिक जो अपने घरो पर गाय, भैसों या बकरी को पालते है उन नागरिको को इन जानवरों के लिए चारा लेने जाना होता है।

जिसके कारण नागरिको को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और साथ ही जंगली जानवरों का भी खतरा होता है। इस तरह की इस समस्या को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने इस मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना की शुरुआत की है।

इस योजना के तहत राज्य में पालतू पशुओं के लिए काफी सस्ते दामों पर चारा उपलब्ध कराया जायेगा। अभी इस समय उत्तराखंड राज्य में अपने पशुओं के लिए चारा लाने के लिए महिलाओं को जाना पड़ता है जिससे उनको और अधिक खतरा रहता है।

इस योजना की शुरुआत उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा 19 फरवरी 2021 को हल्द्वानी के एक कार्यक्रम में की गयी है। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ऐसे नागरिको की मदद करना है जो पहाड़ी इलाको में रहते है और जिनको अपने पालतू जानवरों के लिए चारा लाने के लिए या फिर खाना पकाने के लिए लकड़ी लाने के लिए जंगल में जाना पड़ता है।

उत्तराखंड राज्य में इस तरह के कामों (चारा लाना, खाना पकाने के लिए लकड़ी लाना) को ज्यादातर महिलाएं करती है और इसलिए जंगल में जाने पर उनको जंगली जानवरों का भी खतरा रहता है।

इस तरह की इस समस्या को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने इन महिलाओं के लिए काफी कम कीमत पर जानवरों का चारा उपलब्ध कराने का निर्यण लिया है।

Chief Minister Shearer Welfare Scheme 2022 के तहत राज्य में सस्ते दामों पर जानवरों का चारा उपलब्ध कराने के लिए सहकारी केंद्र बनाये जायेगे जिन केन्द्रों पर यह सस्ता चारा उपलब्ध कराया जायेगा।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना की अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?