हमारे देश भारत में कई प्रकार की ऐसी मान्यताएं चली आ रही हैं जिनके माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने का उचित अवसर प्रदान नहीं हो पाता है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि महिलाओं की हित की बात को पीछे रखा जाता है और हमेशा उनसे भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जाता है। ऐसे में महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए झारखंड सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है जिसे “फूलों झानो आशीर्वाद योजना” का नाम दिया गया है।

यह योजना मुख्य रूप से झारखंड के ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाली महिलाओं के लिए बनाया गया है, जो मुख्य रूप से मादक पदार्थ एवं दारू का व्यापार करती हैं।

सामान्य तौर पर देखा जाता है कि ऐसे व्यापार में लीन होने के बाद महिलाएं किसी दूसरे व्यापार के बारे में सोच नहीं पाती हैं। ऐसे में इन महिलाओं को इस प्रकार के व्यापार को छोड़ते हुए अपनी मर्जी के दूसरे व्यापार को अपनाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी जिससे महिलाओं का आर्थिक विकास हो पाएगा।

फूलों झानो आशीर्वाद योजना की शुरुआत 29 सितंबर 2020 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा की गई है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं खुद को सुरक्षित करके आगे बढ़ सकती हैं और भविष्य को संवार सकती हैं।

सामान्य तौर पर ऐसा देखा जा रहा था कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थों का अधिकतर से उपयोग किया जा रहा था जिसका व्यापार वहां की महिलाओं द्वारा किया जा रहा था। ऐसी स्थिति में निश्चित रूप से परिवार का कल्याण नहीं हो पा रहा था तो झारखंड सरकार ने इस योजना के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर सुधारने का उद्देश्य रखा है।

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो शुरुआत में ही आपको ₹10000 का ऋण दिया जाएगा जो निश्चित रूप से ही किसी भी नए व्यापार को शुरू करने के लिए एक बेहतर कदम साबित होगा।

फूलों झानो आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिये आप झारखंड की ऑफिशियल वेबसाइट cm.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है.  

फूलों झानो आशीर्वाद योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर  क्लिक करें?