अभी तक भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों से ही जूझ रही है। इस बीच नैरोबी मक्खी (Nairobi makhi) ने भी आतंक मचाना शुरू कर दिया है। भारत के सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों केवल इसी मक्खी का नाम सुनाई दे रहा है।

बगैर काटे भी यह मक्खी लोगों की सेहत के लिए बहुत बड़ा खतरा बनी हुई है। आज इस पोस्ट में हम आपको नैरोबी मक्खी (Nairobi makhi) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आइए, शुरू करते हैं –

नैरोबी मक्खी क्या है?

दोस्तों, सबसे पहले नैरोबी मक्खी (Nairobi makhi) के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि यह मक्खी मूल रूप से पूर्वी अफ्रीका (East Africa) से आती है। इसे केन्याई मक्खी (Kenyan fly), एसिड फ्लाई (acid fly) अथवा ड्रैगन बग (dragon bug) भी पुकारा जाता है।

क्या नैरोबी मक्खी खतरनाक है?

दोस्तों, आपको बता दें कि इन दिनों नैरोबी मक्खी का आतंक मचा हुआ है। यह बेहद खतरनाक हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, यदि यह आंखों पर बैठ जाए तो आंखों की रोशनी तक जा सकती है।

यह मक्खी भारत कैसे पहुंची?

मित्रों, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि नैरोबी मक्खी (Nairobi makhi) करीब सात हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंची है। यहां उसने लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है।

नैरोबी मक्खी नए क्षेत्रों में क्यों जा रही है?

साथियों, आपको जानकारी दे दें कि नैरोबी मक्खी (Nairobi makhi) लगातार नए क्षेत्रों (new areas) में प्रवेश कर रही है। इसकी वजह यह है कि उन्हें प्रजनन (reproduction) के अनुकूल माहौल चाहिए व दूसरी बात यह कि उन्हें पर्याप्त खाद्य आपूर्ति (food supply) की तलाश रहती है, जिसकी वजह से वे नए नए क्षेत्रों में धावा बोलती हैं।

नैरोबी मक्खी से बचाव कैसे किया जा सकता है?

अब हम आपको जानकारी देंगे कि आप नैरोबी मक्खी से बचाव कैसे कर सकते हैं। मित्रों, त्वचा पर होने वाले किसी भी प्रकार के संक्रमण (infection), दानों इत्यादि को हल्के में कतई न लें। तुरंत डाक्टर (doctor) से संपर्क करें।

देश में नैरोबी मक्खी के हमले की पहली पुष्टि कब हुई?

सिक्किम के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों पर इस मक्खी के हमले के बाद पहली बार देश में नैरोबी मक्खी की आमद की पुष्टि हुई।

नैरोबी मक्खी क्या है? यह कितनी खतरनाक है? अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे?