मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में अध्ययनरत छात्राओं को फ्री साइकिल देने की योजना का गठन किया है | प्रदेश सरकार ने प्रदेश में ऐसे छात्राओं को फ्री साइकिल देने का निर्णय लिया है | जो अपने घर से काफी दूर पढ़ने जाति है

साथ ही  उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है | ऐसे में वह अपने बच्चों को साइकिल नहीं खरीद सकते हैं | जिसके कारण छात्रों को स्कूल जाने में पैदल जाना होता है |

मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में अध्ययनरत बालिकाओं को MP Free Cycle Yojana 2022 का संचालन कर रही है | इस योजना के अंतर्गत ऐसी बालिकाओं को साइकिल प्रदान की जाती है | जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है | और वह अपने बच्चों के लिए साइकिल नहीं ले सकते हैं |

जिसके कारण बालिकाओं को अपने गांव से दूर स्थित स्कूल तक जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है | उन्हें पैदल ही स्कूल तक जाना होता है | मध्य प्रदेश सरकार  की छठी एवं नवी कक्षा में अध्ययनरत बालिकाओं को फ्री साइकिल प्रदान करेगी |

MP Free Cycle Yojana 2022 के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार छठी कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को 18 इंच की साइकिल के लिए अधिकतम ₹2300 की अनुदान राशि प्रदान करती है | साथ ही नवी कक्षा में अध्ययनरत बालिकाओं को 20 इंच की साइकिल के लिए अधिकतम ₹2400 का अनुदान प्रदान करती है |

इस योजना के अंतर्गत पिछले वर्ष 1.98 लाख बालिकाओं को लाभ प्रदान किया गया है | जिसके बाद बालिकाओं को अध्ययन में रुचि बड़ी है | और उन्हें स्कूल जाने में होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिला है | जिसके फलस्वरुप ड्रॉपआउट बालिकाओं की संख्या में कमी आई और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई |

 इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी बालिकाओं को स्कूल वार , ग्राम वार सूची भी सोशल आडिट की प्रवृत्ति को पैदा करने हेतु उपलब्ध कराई जा रही है |

अगर आप इस योजना के अंतर्गत फ्री साईकल प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए अपना ऑनलाइन ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। 

मध्य प्रदेश फ्री साइकिल योजना की आधिकारिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?