मध्य प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को देखते हुए एक नई योजना का संचालन किया है। इस योजना का नाम MP Bhavantar Bhugtan Yojana 2022 रखा गया है।

इस योजना के अंतर्गत  राज्य सरकार किसानों के बैंक खातों में बिक्री मूल्य ( मंडियों में ) और लाभकारी मूल्य के बीच का भुगतान करेगी। प्रदेश सरकार प्रदेश में किसानों को हो रही समस्या और उनके द्वारा किसानों द्वारा किए जा रहे आत्महत्याओं को प्रतिबंधित करने के लिए इस योजना का संचालन किया है।

कृषि के क्षेत्र में किसानों को होने वाले जोखिमों से मजबूर होकर किसान ऐसा घातक कदम उठा रहे थे। जिस को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने एक नई पहल इस योजना के रूप में किया है।

प्रदेश सरकार ने इस योजना में पारदर्शिता लाने के लिए विवाद और मामलों को निपटाने के लिए भी व्यवस्था किया है। ताकि किसानों को योजना का पूर्ण लाभ प्रदान किया जा सके।

 इस योजना में अपना पंजीकरण कराने के लिए आधार नंबर अथवा समग्र ID होना आवश्यक है। बिना आधार id अथवा समग्र ID के आप इस योजना के लिए पंजीकरण नहीं करा सकते हैं।

यदि किसी किसान के पास समग्र id अथवा आधार नंबर नहीं  हैं। तो पहले आपको दोनों में से किसी एक को बनवाना होगा। बैंक खाते का नंबर सही सही देखकर भरे।

 यदि किसी कारणवश आधार नंबर से पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। तो समग्र id का उपयोग करके पंजीकरण करें। पंजीकरण के पश्चात अपनी रजिस्ट्रेशन स्लिप प्रिंट करें।

 MP Bhavantar Bhugtan Yojana 2022 अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?