गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले देश के नागरिकों के लिए सरकार द्वारा बाजार मूल्य से सस्ती दर पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। इस राशन का उपयोग करके ऐसे गरीब परिवार के नागरिक अपने परिवार का पालन पोषण करने में सक्षम होते हैं।

सरकार द्वारा बाजार मूल्य से कम दर पर राशन उपलब्ध कराने के लिए कुछ नियम और शर्तें भी बनाई गई हैं। इन नियमों और शर्तों के अंतर्गत आने वाले परिवारों को Ration card प्रदान किया जाता है। जिसके माध्यम से नागरिक सरकार द्वारा निर्धारित दुकानों से सस्ती दर पर राशन प्राप्त करते हैं।

समय-समय पर सरकार द्वारा एमपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2022 की सूची में संशोधन किया जाता है। इस संशोधन में पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़े जाते हैं। और अपात्र व्यक्तियों को हटाया जाता है।

आज लगभग सरकार ने सभी कार्यों का डिजिटलीकरण कर दिया है। देश के नागरिक सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी , आवेदन, ऑनलाइन लिस्ट आदि घर बैठे अपने मोबाइल / लैपटॉप की मदद से देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने भी अपने प्रदेशवासियों के लिए यह सभी सेवाएं निशुल्क ऑनलाइन प्रदान कर रही हैं। जिनका उपयोग करके कोई भी नागरिक लाभ प्राप्त कर सकता है। यदि आप भी अपना नाम एमपी राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2022 में देखना चाहते हैं। तो यहां पर बताए जा रहे हैं। आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना नाम मध्य प्रदेश नई राशन कार्ड सूची 2022 में देख सकते हैं।

 सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में विभाग की ऑफिसियल https://samagra.gov.in/default.html वेबसाइट पर जाना होगा। आप चाहें तो डायरेक्ट यहाँ क्लीक करके भी जा सकतें हैं।

वेबसाइट पर पहुचने पर आपको BPL परिवार पंजीकरण सेक्शन में जाकर BPL बीपीएल/एएवाय रजिस्टर लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां से आप राशन कार्ड लिस्ट देख सकेंगे।

एमपी राशन कार्ड लिस्ट 2022 सूची के बारे में और जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।