राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश छोटे और सीमांत किसानों की सहायता और उनकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए बहुत से प्रयास किये जाते है।
जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सकें। लेकिन समय पर उचित धनराशि उपलब्ध न होने के कारण किसान अपनी कृषि में सही समय पर खाद, पानी उपलब्ध नहीं करा पाते है।
जिस कारण उनकी कृषि उत्पादन क्षमता कम होती रहती है और वे आर्थिक रूप से कमजोर होते रहते है।
ऐसी आर्थिक समस्यों से छुटकारा दिलाने के लिए राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा राजस्थान कृषि उपज रहन ऋण योजना 2022 का शुभारंभ कराया है।
जिसके अंतर्गत किसानों को 1.5 लाख तक लोन बहुत सी सस्ते वार्षिक ब्याज दरों पर उपलब्ध कराया जायेगा।
इसके अलावा बड़े स्तर पर कृषि करने में लिए किसानों को 3 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जायेगा।
इसलिए अगर आप भी एक किसान है और राजस्थान में निवास करते है तो इस किसान कल्याणकारी योजना के बारे में आपको भी पता होना आवश्यक है।
यदि किसान लोन राशि का भुगतान दी गयी समय पर कर देता है तो उसे ब्याज राशि पर 2% की अतिरिक्त छूट प्रदान की जायेगी।
राजस्थान कृषि उपज रहन ऋण योजना से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।