आज इस पोस्ट में हम आपको कामनवेल्थ खेलों (commonwealth games) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आइए, शुरू करते हैं।

कामनवेल्थ का क्या अर्थ है?

मित्रों, इसे हिंदी में राष्ट्र मंडल भी पुकारा जाता है। यह दरअसल, एक 54 संप्रभु देशों का एक स्वैच्छिक समूह है। इसमें से अधिकांश तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य (British Empire) अथवा उसके आश्रितों के उपनिवेश हुआ करते थे।

कामनवेल्थ गेम्स क्या हैं?

कामनवेल्थ गेम्स (commonwealth games) को हिंदी में राष्ट्र मंडल खेल भी पुकारा जाता है। दोस्तों, आपको जानकारी दे दें कि इन गेम्स में वे सभी देश एवं क्षेत्र (countries and areas) हिस्सा लेते हैं, जो ओलंपिक (Olympic) के भी सदस्य हैं।

कामनवेल्थ गेम्स 2022 कब से कब तक होंगे?

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि कामनवेल्थ गेम्स 2022 इन खेलों का 22वां संस्करण (edition) है। ये खेल इंग्लैंड (England) के बर्मिंघम (Birmingham) में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेंगे।

कामनवेल्थ खेलों में कौन कौन से इवेंट्स होंगे?

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि कामनवेल्थ गेम्स 2022 में कुल 19 खेल एवं 8 पैरा स्पोर्टस (para sports) होंगे, जिनमें 283 मेडल इवेंट्स शामिल हैं। इसमें 72 देशों एवं क्षेत्रों के कुल साढ़े चार हजार एथलीट्स (athletes) हिस्सा लेंगे। यदि भारत की बात करें तो इसके कुल 215 खिलाड़ी 16 खेलों में शिरकत करेंगे।

कामनवेल्थ खेलों में कौन कौन से देश हिस्सा लेंगे?

अब हम आपको उन 72 देशों एवं क्षेत्रों की सूची (list) दिखाएंगे, जिनकी टीमें बर्मिंघम में होने वाले 22वें कामनवेल्थ खेलों में शिरकत करेंगी।

कामनवेल्थ खेलों का शुभंकर क्या है?

मित्रों, आपको जानकारी दे दें कि इस बार कामनवेल्थ खेलों का आधिकारिक शुभंकर (official symbol) ‘पेरी द बुल’ है। इसका डिजाइन एक 10 वर्ष की बच्ची ने तैयार किया है।

कामनवेल्थ खेलों में इस बार कौन से नए इवेंट जोड़े गए हैं?

साथियों, आपको बता दें कि विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्हें कामनवेल्थ खेलों में शामिल किया जाता है। इस बार तीन ऐसे गेम्स हैं, जो पहली बार कामनवेल्थ में खेले जाते दिखेंगे।

कामनवेल्थ खेल कब से कब तक हैं? अधिक जानकारी के  लिंक पर क्लिक करे?