संपत्ति खरीदने वाले लोगों को इसकी रजिस्ट्री कराना सबसे ज्यादा झंझट का काम लगता है। उन्हें लगता है कि रजिस्ट्रार के यहां चक्कर काटने होंगे। लेकिन आपको बता दें कि संपत्ति यानी प्रापर्टी की रजिस्ट्री अब कोई सिरदर्द वाली बात नहीं। अब बिहार सरकार ने बिहार ई सेवा पोर्टल लाकर उनकी परेशानी दूर कर दी है।

बिहार ई सेवा पोर्टल का शुभारम्भ बिहार सरकार की ओर किया गया है। सरकार ने राज्य के लोगों की सुविधा के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की है। बिहार के लोग अब घर बैठे अपनी संपत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सरकार की ओर से दी गई इस सुविधा यानी बिहार ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तो करवा ही सकते हैं, इसके साथ ही साथ आप अपने रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी और बिहार जैसे राज्य में हादसों में होने वाली मौतों को छोड़ दे तो सर्वाधिक संघर्ष संपत्ति से जुड़े विवादों में होता है। यही वजह है कि इस सुविधा के आने से यानी कि बिहारी सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलने से ज्यादातर लोगों ने राहत महसूस की है।

       प्रॉपर्टी रजिस्ट्री क्या हैं?

जब हम कोई प्लॉट खेत या जमीन लेते हैं तो तो उस प्रॉपर्टी को लेने के बाद हमें उस प्रॉपर्टी को अपने नाम कराना होता है। जिससे पता चल सके कि यह प्रॉपर्टी हमारी है। प्रॉपर्टी को नाम कराने के ही प्रक्रिया को प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कहा जाता है।

अगर आपने बिहार राज में कोई प्रॉपर्टी खरीदी है तो अब आप उसकी ऑनलाइन https://registration.bih.nic.in/ पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्री कर सकते हैं।

बिहार ई सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्री कराने के लिए आपको सरकार के द्वारा निर्धारित की गई धनराशि का भुगतान करना होगा यह धनराशि आप ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

ऑनलाइन बिहार प्रॉपर्टी रजिस्ट्री प्रोसेस के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?