महिलाओं को स्वथ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा अनेक योजनाओं को चलाया जा रहा है। 

हरियाणा प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा महिला एवं किशोर सम्मान योजना 2022 के संचालन की नीतियों को तैयार किया है।

जिसके तहत प्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों की महिलाओं और बेटियों को लाभान्वित किया जायेगा। जिससे उन्हें बहुत से रोगों से बचाया जा सकें।

महिला एवं किशोर सम्मान योजना के तहत हर महीने प्रदेश गरीब परिवारों की महिलाओं और बेटियों को 6 सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अंतर्गत दिए जाने वाले सेनेटरी नैपकिन को अंगबाड़ी केंद्रों और स्कूलों के माध्यम से महिलाओं तक पहुंचाया जायेगा।

इस योजना के शुरू होने से महिलाओं के स्वथ्य स्तर में सुधार आयेगा और मासिक धर्म चक्र के कारण होने वाली बीमारियों के दर में भी कमी आएगी।

महिला एवं किशोर सम्मान योजना के संचालन की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपी गयी है।

महिला एवं किशोर सम्मान योजना से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।