शराब की खाली बोतलों से तैयार हुआ ऐसा खूबसूरत नजारा

दुनिया में लाखों ऐसे सुंदर स्थान हैं। जो देखने में काफी आकर्षक लगते हैं । प्रकृति के द्वारा निर्मित इन स्थानों को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। ऐसा ही प्रकृति द्वारा नजारा रूस में तैयार हुआ है। जिसको देखने के लिए अब दूर दूर से लोग आते हैं।

हम बात कर रहे हैं रूस के ऊसुरी बे (Ussuri Bay) नामक बीच के बारे में। सालों पहले इस बीच को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था। क्योंकि यहां पर इससे पहले काफी शराब पीने वाले लोग इकट्ठा होते थे। और शराब की बोतलें वही बीच पर फेंक देते थे। काफी समय तक ऐसा होने के कारण यह पूरा बीच शराब की बोतलों से ढक गया।

कुछ समय पश्चात यहां पर सब शराब की खाली बोतलें ही दिखाई दे रही। कांच से ढके इस बीच को लोगों के लिए खतरनाक साबित होने पर सरकार ने इस बीच पर आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके कारण यहां पर लोगों का आना जाना बिलकुल बंद हो चुका था।

लेकिन सालों से प्रतिबंधित इस बीच पर कुछ साल तक यहां पड़ी कांच की बोतलें और टुकड़े मिलकर एक कीमती पत्थर में तब्दील हो गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यहां की सरकार नें भी बीच को बंद करने के बाद ज्यादा से ज्यादा कांच के टुकड़े वहां पर डलवाया। पर्यावरण और समुद्री जीव के लिए यह बहुत ही खतरनाक हो चुका था। हालांकि सरकार के इस कार्य का काफी विरोध भी हुआ था। लेकिन सरकार के इस फैसले से अब यह बीच किसी जन्नत से कम नहीं लग रहा है।

दरअसल सालों तक हजारों टन कांच के टुकडे समुद्र की लहरों से टकरा टकरा कर महीन महीन हो गए। और फिर समुद्री पानी और गर्मी से यह कांच के टुकडे बेहद खूबसूरत रंग-बिरंगे पत्थरों में तब्दील हो गए। अब वही कांच के टुकडे खूबसूरत पत्थर बन जाने पर यह बीच दुनिया के खूबसूरत स्थानों में से एक बन गया।

सालों बाद सरकार ने भी इस बीच को फिर से आम जनता के लिए खोल दिया। और अब फिर से लोगों का यहां आना जाना हो चुका है। इस बीच की खूबसूरती को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
Image-Google SE

Leave a Comment